रायपुर में अपराध का ग्राफ बढ़ने से पुलिस एक्शन में हैं। लगातार आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है, फिर भी अपराधी अपराध से बाज नहीं आ रहे हैं। शहर में चाकू दिखाकर लोगों को डराने धमकाने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद है। अपराधी अपराध से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन लुट, चोरी और चाकू दिखाकर डराने-धमकाने का मामला सामने आ रहा है। ऐसे ही एक मामला आजाद चौक थाना से सामने आया है, जहां बदमाश धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
रायपुर में अपराध का ग्राफ बढ़ने से पुलिस एक्शन में हैं। लगातार आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है, फिर भी अपराधी अपराध से बाज नहीं आ रहे हैं। शहर में चाकू दिखाकर लोगों को डराने धमकाने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लोगों से सूचना मिली कि रामकुण्ड शाकम्भरी मंदिर के पास सत्यम नेताम नामक व्यक्ति सार्वजनिक जगह पर चाकू लहराकर लोगों को डरा धमका रहा है।
इस पर तत्काल थाना आजाद चौक पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सत्यम नेताम (23 साल) पता रामकुंड रायपुर को पकड़ा। उसके कब्जे से बटनदार चाकू जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।