फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: मालवाहक वाहनों के मालिक और चालकों का थाना परिसर लिया गया मीटिंग

Sat, 17 May 2025 04:02 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर में मालवाहक वाहनों में हो रहे दुर्घटना को रोकने के लिए थाना कबीर नगर क्षेत्र अंतर्गत निवासरत मालवाहक वाहन मालिकों एवं चालकों का थाना परिसर कबीर नगर में मीटिंग लिया गया। 
विज्ञापन
मालवाहक वाहनों के मालिक और चालकों का थाना परिसर लिया गया मीटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में बढ़ते सड़क हादसे को लेकर मालवाहक वाहन मालिकों और चालकों के साथ ही चर्चा की गई। रायपुर में मालवाहक वाहनों में हो रहे दुर्घटना को रोकने के लिए थाना कबीर नगर क्षेत्र अंतर्गत निवासरत मालवाहक वाहन मालिकों एवं चालकों का थाना परिसर कबीर नगर में मीटिंग लिया गया। 
विज्ञापन


मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन कुमार झा (भा.पु.से.) एवं थाना प्रभारी कबीर नगर निरीक्षक दीपेश जायसवाल द्वारा माल वाहक वाहनों के मालिकों एवं ड्राइवरों को यातायात नियमों का पालन करने एवं माल वाहक वाहनों में सवारी नहीं बैठाने के संबंध में अपील की गई। मीटिंग में थाना क्षेत्र के लगभग 60-65 मालवाहक वाहनों के मालिक एवं ड्राइवर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें