फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: गाय के बछड़ों से भरी मेटाडोर पकड़ी, गौ रक्षकों ने किया हंगामा, एक बछड़े की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 04 Nov 2025 02:40 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार देर रात गाय के बछड़ों की तस्करी का मामला सामने आया है। गौ रक्षकों ने अछोटा गांव के पास एक मेटाडोर वाहन को रोककर उसमें भरे दर्जनों बछड़ों को बरामद किया।
विज्ञापन
गाय के बछड़ों से भरी मेटाडोर पकड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार देर रात गाय के बछड़ों की तस्करी का मामला सामने आया है। गौ रक्षकों ने अछोटा गांव के पास एक मेटाडोर वाहन को रोककर उसमें भरे दर्जनों बछड़ों को बरामद किया। वाहन रुकवाने के बाद गौ रक्षकों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और तस्करों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन




सूचना मिलते ही अर्जुनी और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने वाहन और बछड़ों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौ रक्षकों के अनुसार, मेटाडोर में करीब 28 गाय के बछड़ों को ठूस-ठूस कर क्रूरतापूर्वक भरा गया था, जिनमें से एक बछड़े की मौत हो गई। सभी जीवित बछड़ों को राष्ट्रीय गौशाला, धमतरी लाया गया है, जहां उनकी देखभाल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें