फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jashpur: कुत्ते के काटने को लेकर विवाद में एक शख्स की हत्या, ग्रामीणों ने चक्काजाम कर किया प्रदर्शन

Fri, 27 Dec 2024 03:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर

सार

जशपुर जिले के उपरकछार चौकी क्षेत्र में कुत्ते के काटने से शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के दो व्यक्तियों द्वारा 40 वर्षीय दीनानाथ राठौर की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
युवक के परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जशपुर जिले के उपरकछार चौकी क्षेत्र में कुत्ते के काटने से शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के दो व्यक्तियों द्वारा 40 वर्षीय दीनानाथ राठौर की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इलाज के दौरान गुरुवार रात जशपुर जिला अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना 25 दिसंबर की रात की है, जब उपरकछार नामनी गांव निवासी दीनानाथ राठौर को एक आवारा कुत्ते ने काट लिया। नशे की हालत में दीनानाथ कुत्ते को गाली देने लगा, लेकिन पास के दो व्यक्तियों को लगा कि वह उन्हें गाली दे रहा है। इससे विवाद बढ़ गया, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गया।

विज्ञापन


आरोप है कि इन दोनों ने डंडों से दीनानाथ पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में दीनानाथ को जशपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 26 दिसंबर की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने उपरकछार चौकी के सामने मृतक के शव को रखकर ओडिशा-झारखंड सीमा पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब वे मारपीट की शिकायत दर्ज कराने चौकी पहुंचे, तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में लापरवाही की।
विज्ञापन


प्रदर्शन के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है, अन्यथा समय पर ईलाज मिलने से यह स्थिति नहीं बनती। आक्रोशित ग्रामीण दोषी पुलिसकर्मियों और हत्या के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें