फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, जशपुर की 4 प्रमुख सड़कों के लिए 12.69 करोड़ रुपये की स्वीकृति

Thu, 18 Dec 2025 06:02 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के विकास को नई रफ्तार देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए कुल 12 करोड़ 69 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के विकास को नई रफ्तार देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए कुल 12 करोड़ 69 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होगा, आवागमन सुगम बनेगा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री के इस जनहितकारी फैसले पर क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन


स्वीकृत सड़क परियोजनाओं में 3 किलोमीटर लंबी कंडोरा से आराकोना पहुंच मार्ग के लिए 3 करोड़ 86 लाख रुपये, 3 किलोमीटर लंबी माडो से ढेंगनी पहुंच मार्ग के लिए 3 करोड़ 77 लाख रुपये, 1.9 किलोमीटर लंबी चराईडांड के मलेरिया बस्ती से एनएच-43 तक पहुंच मार्ग के लिए 2 करोड़ 20 लाख रुपये तथा 2.86 किलोमीटर लंबी बेहराखार अटल चौक से कुरूमढ़ोड़ा तक पहुंच मार्ग के लिए 3 करोड़ 76 लाख रुपये शामिल हैं।

इन सड़कों के निर्माण से दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में यातायात सुविधाजनक होगा, जिससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच आसान होगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दो वर्ष के कार्यकाल में जशपुर जिले को सड़क निर्माण के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। इससे जिले का बुनियादी ढांचा सशक्त हुआ है और ग्रामीण अंचलों की तस्वीर तेजी से बदल रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि इन सड़कों से क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं को भी मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार की यह पहल आदिवासी बहुल जिलों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और संतुलित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें