फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: जगदलपुर में 6 करोड़ की लागत से बना लेवल-2 ट्रॉमा सेंटर शुरू, 60 नए पद भी मंजूर, मंत्री ने कही ये बात

Fri, 11 Sep 2026 07:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

शहीद महेंद्र कर्मा अस्पताल जगदलपुर में 6 करोड़ से बना लेवल-2 ट्रॉमा सेंटर शुरू। 20 बेड, आधुनिक OT-ICU। 60 नए पद स्वीकृत। सड़क हादसे और जवानों के इलाज के लिए रायपुर रेफर की जरूरत घटेगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सड़क दुर्घटनाओं और गंभीर रूप से घायलों के उपचार के लिए शहीद महेंद्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय में 6 करोड़ रुपये की लागत से बना लेवल-2 ट्रॉमा सेंटर शुरू हो गया है। इस केंद्र में 20 बेड, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके संचालन के लिए 60 नए पदों की स्वीकृति दी गई है, जिससे न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल सर्जरी, एनेस्थीसिया, पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी के विशेषज्ञ चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे।

 

भारत सरकार की 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत छत्तीसगढ़ के रायगढ़, अंबिकापुर और जगदलपुर में ट्रॉमा सेंटर स्वीकृत किए गए थे। जगदलपुर में तैयार इस केंद्र के आधारभूत ढांचे के निर्माण पर 1.50 करोड़ रुपये तथा चिकित्सकीय उपकरणों पर 4.43 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। मेडिकल कॉलेज के डॉ. प्रदीप बेक के अनुसार दुर्घटना के बाद का पहला घंटा यानी गोल्डन ऑवर जान बचाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। अब मरीजों को जांच, निगरानी, सर्जरी और आईसीयू की सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी। इससे सड़क हादसों में घायल नागरिकों और अभियानों में जख्मी जवानों को रायपुर रेफर करने की जरूरत काफी कम हो जाएगी।

 

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोकार्पण समारोह में बताया कि बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए तकनीकी मानव संसाधन और अवसंरचना को बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान में स्वास्थ्य दलों ने घर-घर जाकर 35 लाख लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिनमें से 11 हजार गंभीर रोगियों को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया। जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से 90 सीटों के साथ पैरामेडिकल पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। राज्य में 630 पदों के साथ 26 से 27 नए पैरामेडिकल कोर्स भी शुरू होंगे।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जगदलपुर में 100 बिस्तरों की क्षमता वाला मानसिक चिकित्सालय दो से तीन महीनों में संचालित कर दिया जाएगा। महारानी अस्पताल जगदलपुर और सुकमा की अटल आरोग्य लैब में थायराइड, गुर्दे, यकृत तथा हृदय से जुड़ी 136 प्रकार की जांच मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें