फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को उपहार में मिलीं केले के पेड़ से बनी जैकेट, अलसी के पौधे से बनी शॉल

Sun, 23 Sep 2018 02:38 AM IST
भाषा, जांजगीर
विज्ञापन
PM Narendra Modi
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में दो स्वयं सहायता समूहों ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केले के पेड़ और अलसी के पौधे से बनी क्रमश: एक जैकेट और शॉल भेंट की। मोदी ने राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 156 किलोमीटर दूर जांजगीर में किसानों की एक रैली के संबोधित करते समय यह जैकेट पहनी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में जैकेट बनाने में स्वयं सहायता समूहों के नवीन प्रयासों की प्रशंसा की और रैली में मौजूद किसानों से अपनी आय बढ़ाने के लिए ऐसे ही तरीकों पर विचार करने के लिए कहा।

यहां कृषि विज्ञान केंद्र में वरिष्ठ वैज्ञानिक खेमदास महंत ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह जैकेट केले के पेड़ के तने और शॉल अलसी के पौधे से बनी है।’’ महंत ने बताया कि दो जैकेट और शॉल बनाने वाले बुनकर पड़ोसी बेह्रादि और कोसमंडल गांवों के हैं।
विज्ञापन


महंत ने बताया कि रेवती यादव ने अपनी टीम की तरफ से मोदी को जैकेट और पिलेश्वर देवंगन ने प्रधानमंत्री को शॉल भेंट की। बुनकरों के दल में ज्यादातर महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग खाली समय में इस तरह के उत्पाद बनाते हैं। हम इन उत्पादों के व्यवसायीकरण के तरीकों पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें