फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: जगदलपुर में शिव मंदिर की खोदाई में मिला विशाल शिवलिंग, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Fri, 04 Jul 2025 04:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के संजय बाजार में पुराने शिवमंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान भूमि से एक विशाल शिवलिंग मिला, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने भीड़ नियंत्रण के लिए जवानों को तैनात किया।
विज्ञापन
मंदिर की खोदाई में मिला विशाल शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के संजय बाजार स्थित दशकों पुराने शिवमंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान शुक्रवार सुबह एक आश्चर्यजनक खोज हुई। मंदिर की खोदाई के दौरान भूमि से एक विशाल शिवलिंग निकला, जिसकी सूचना शहर में फैल गई। खबर सुनते ही श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मौके पर जवानों को तैनात किया।

विज्ञापन


संजय बाजार की सबसे बड़ी सब्जी मंडी के पास बरगद के पेड़ के नीचे यह छोटा सा शिवमंदिर स्थित है। संजय बाजार व्यापारी संगठन की पहल पर मंदिर को नया स्वरूप देने के लिए जीर्णोद्धार कार्य शुरू किया गया था। खोदाई के दौरान मिले शिवलिंग को देखकर श्रद्धालु भावुक हो गए। निर्माण में जुटे कारीगरों ने भी सावधानी बरतते हुए काम जारी रखा।

बस्तर में शिवलिंग का मिलना आम बात है, जहां आदिवासी समुदाय भगवान शंकर को बूढ़ादेव के रूप में पूजता है। हालांकि, ऐसे स्थलों के संरक्षण के लिए संबंधित विभागों द्वारा अक्सर उपेक्षा की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें