फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Fire News: राजधानी के डामर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

Sat, 14 Jun 2025 04:20 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के वेस्टर्न तार प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नामक डामर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलन पर पहंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
घटना स्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के वेस्टर्न तार प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नामक डामर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलन पर पहंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र स्थित बोरझरा का है।
विज्ञापन




मिली जानकारी के अनुसार, वेस्टर्न तार प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नामक डामर फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते देखते आग भयानक रूप ले लिया। आग की लपटें दूर तक देखी गईं। धुएं का घना गुबार फैल गया। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची, जो आग पर काबू पा लिया। अब तक आग लगने की असल वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका है कि शार्ट सर्किट की वजह से आगजनी हुई होगी है। वहाँ पर मौजूद ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप लिया। हालांकि किसी को कोई जनहानि नहीं हुई है। सूचना पर उरला थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर घटना स्थल पहुंचे। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें