फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत: 12 साल की बच्ची समेत चार की मौत, दो गंभीर घायल

Wed, 11 Nov 2026 08:45 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम

सार

एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। रणवीरपुर चौकी क्षेत्र के बनिया-गौरमाटी गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 12 साल की बच्ची समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
घटना स्थल की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। हादसा रणवीरपुर चौकी क्षेत्र के बनिया-गौरमाटी गांव के पास शाम करीब 6:30 बजे हुआ। यहां दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन पुरुष और एक 12 साल की बच्ची शामिल है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए बेमेतरा जिले के थान खम्हरिया अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

एक मोटरसाइकिल पर ग्राम बनरांका निवासी भूपेंद्र कश्यप, ऋतु कश्यप (12) और पंकज कश्यप सवार थे। हादसे में इन तीनों की मौत हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल पर ग्राम नवघटा निवासी भावेश सिन्हा सवार था। उसकी भी दुर्घटना में जान चली गई। इसी बाइक पर सवार तोमन मरावी और भानुप्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार थान खम्हरिया अस्पताल में जारी है।

 

पुलिस ने चारों मृतकों के शव अस्पताल की मर्च्युरी में रखवाए हैं। घटना के बाद से ग्राम बनरांका में शोक का माहौल है, क्योंकि एक ही परिवार/गांव के तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं, ग्राम नवघटा में भी भावेश सिन्हा की मौत से मातम पसरा है। फिलहाल हादसे के कारणों और दोनों मोटरसाइकिलों की भिड़ंत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें