फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: हाथी के हमले में बच्ची की मौत, माता-पिता घायल

Sun, 28 Jul 2019 02:48 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
विज्ञापन
elephant attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों के एक झुंड के हमले में पांच वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई और उसके माता-पिता घायल हो गए। धरमजयगढ़ वन संभाग के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) प्रणय मिश्रा ने बताया कि घटना शनिवार रात को रवाफुल गांव के पास हुई। यह गांव बोरो वन क्षेत्र का हिस्सा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना में प्रमिला साई की मौत हो गई, जबकि उसके पिता करमू साई और माता गुरबाड़ी घायल हो गए। एक हाथी ने बच्ची को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करमू साई की हालत गंभीर बतायी जाती है। उन्हें धरमजयगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें