फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में युवती ने 6वीं मंजिल से कूदकर दी जान: युवक से परेशान होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 05 Jun 2025 03:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में बिल्डिंग के छठवीं मंजिले से कूदकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। शहर के अमलीडीह इलाके की साईं ड्रीम्स सोसाइटी में देर रात करीब 12 बजे युवती ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में बिल्डिंग के छठवीं मंजिले से कूदकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। शहर के अमलीडीह इलाके की साईं ड्रीम्स सोसाइटी में देर रात करीब 12 बजे युवती ने आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि लड़का दोस्त से विवाद के बाद युवती ने यह कदम उठाया। राजेंद्र नगर पुलिस सभी पहलुओं में आगे की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की है। मृतका की पहचान जसविंदर कौर उर्फ जस्सी (27) निवासी खुर्सीपार, भिलाई के रूप में हुई है। वह साईं ड्रीम्स सोसाइटी में दो अन्य युवतियों के साथ किराए पर रहती थी। घटना के समय उसकी एक दोस्त काम पर गई थी, जबकि दूसरी सो रही थी।

पुलिस की पूछताछ में अब तक यह पता चला है कि जसविंदर का उसके बॉयफ्रेंड के साथ किसी बात पर विवाद था। पुलिस आशंका जता रही है कि बॉयफ्रेंड से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस जसविंदर के मोबाइल फोन की जांच कर रही हैं। इसके अलावा जसविंदर के दोस्तों और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही हैं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, युवती कुछ समय पहले तक रायपुर में रहकर जॉब करती थी, लेकिन अभी काफी समय से काम में नहीं जा रही थी, जिससे वह और तनाव में थी। युवती की मां विशाखापत्तनम में रहती हैं, जिन्हें सूचना दे दी गई है। पुलिस ने युवती के पूर्व बायफ्रेंड सहित अन्य संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आगे की कार्रवाई जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें