फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग: अस्थि विसर्जन में नहीं ले गए परिजन, नाराज पांचवीं कक्षा के छात्र ने की खुदकुशी

Sun, 11 Oct 2026 03:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

नवीन चौक के पास पांचवीं कक्षा के एक छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक बालक की पहचान मनीष देवांगन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग जिले के भिलाई के कुरूद क्षेत्र में नवीन चौक के पास पांचवीं कक्षा के एक छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक बालक की पहचान मनीष देवांगन के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही जामुल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिजन बालक को अपने रिश्तेदार के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में साथ नहीं ले गए थे, जिससे वह नाराज चल रहा था।
विज्ञापन


बड़े पिता के अस्थि विसर्जन में जाने से रोका गया
पुलिस की शुरुआती पूछताछ के अनुसार, कुछ दिन पहले परिवार में मनीष के बड़े पिता का निधन हुआ था। परिवार के सदस्य अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे और बालक ने भी साथ जाने की इच्छा जताई थी। उस समय परिजनों ने किसी वजह से मनीष को साथ ले जाने से मना कर दिया था। इसके बाद से ही बालक मानसिक रूप से परेशान था। स्थानीय लोगों और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस इस पहलू को भी आत्महत्या की संभावित वजह मानकर पड़ताल कर रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
जामुल थाना पुलिस की टीम ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अधिकारी परिजनों और आसपास के लोगों से बातचीत कर छात्र के व्यवहार तथा परिस्थितियों को समझने का प्रयास कर रहे हैं। जांच अधिकारी यह भी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि घटना से ठीक पहले छात्र के साथ क्या परिस्थितियां बनी थीं और क्या वह किसी अन्य बात को लेकर परेशान था। पुलिस का कहना है कि जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही घटना के सटीक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें