फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime: नशे में बढ़ा विवाद मारपीट से होते हुए हत्या तक पहुंचा, उरला इलाके में युवक की चाकू मारकर हत्या

Tue, 02 Dec 2025 06:31 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के उरला क्षेत्र में देर रात एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। मध्य प्रदेश के डिंडोरी का रहने वाला यह युवक रायपुर में मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार हत्या में शामिल दो नाबालिगों और एक वयस्क युवक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के उरला क्षेत्र में देर रात एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। मध्य प्रदेश के डिंडोरी का रहने वाला यह युवक रायपुर में मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार हत्या में शामिल दो नाबालिगों और एक वयस्क युवक को हिरासत में ले लिया गया है। तीनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


गुमा गांव के पास सिंघानिया पेट्रोल पंप के नजदीक रात करीब 11:30 बजे राहगीरों ने खून से सना एक युवक सड़क पर पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत डायल 112 को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को AIIMS रायपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम फूलम सिंह गोंड (24) बताया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात से कुछ समय पहले मृतक की रास्ते से गुजर रहे तीन युवकों से कहासुनी हो गई थी। नशे में होने की वजह से विवाद बढ़ता गया और बात गाली-गलौज से मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान एक आरोपी ने उसकी पीठ में, रीढ़ के पास, धारदार चाकू से वार कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही सांसें थम गईं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि हत्या के लिए इस्तेमाल चाकू आरोपियों ने इंटरनेट से खरीदा था। वारदात के बाद तीनों मौके से फरार हो गए थे। हालांकि, टेक्निकल सर्विलांस और स्थानीय सूत्रों की मदद से पुलिस ने उन्हें कुछ ही घंटों में पकड़ लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फूलम सिंह प्राइम इस्पात कंपनी में मजदूर के रूप में काम करता था और रायपुर में किराए के मकान में रहता था। पकड़े गए आरोपी भी उरला की फैक्ट्रियों में मजदूरी करते हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रात में ही घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें