फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां 'भूत' चुरा रहा बिजली, मामला कोर्ट में

Fri, 27 Sep 2013 05:30 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के बिलों में गड़बड़ी या बिजली चोरी के तो कई मामले सुने होंगे। लेकिन छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक बिजली कंपनी की बिजली 'भूत' चुरा रहा है।
विज्ञापन


यहां बिजली कंपनी ने एक मरे हुए आदमी को जिंदा बताकर उसके खिलाफ कोर्ट में मामला दायर कर रखा है। बिजली कंपनी का कहना था कि इस व्यक्ति ने बिजली चुराई है, जबकि उसकी मौत हो चुकी है।

इस मामले में कोर्ट ने बिजली कंपनी को नोटिस जारी किया है और सहायक इंजीनियर को 10 अक्टूबर तक अदालत में हाजिर होने के आदेश दिए हैं।

क्या था मामला
रायपुर के कृष्णा नगर में बिजली चोरी की शिकायत पाई गई। बिजली कंपनी ने इस शिकायत पर प्रीतराम पटेल के नाम पर समन जारी किया जबकि रिकॉर्ड के मुताबिक उसकी मृत्यु 1997 को ही हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई के वक्त एक सहायक इंजीनियर ने शपथ खाकर कहा था कि मैंने आरोपी को अपनी आंखो से देखा था। मामले पर आगे की कार्यवाही करते हुए कोर्ट ने कंपनी के खिलाफ कारण बताओ का नोटिस जारी किया है।  

फिलहाल कोर्ट कंपनी को समन जारी कर चुका है और अगली सुनवाई 10 अक्टूबर तक टली हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें