छत्तीसगढ़ के महासमुंद के एक गांव में दो गुटों के बीच जमीन विवाद को लेकर भिड़ंत हो गई। इस टकराव में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हैं। यह घटना महासमुंद के जोबा गांव की है। महसामुंद के पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।