पेंड्रा में दो अलग-अलग मामलों में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किये जाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ़ 376-IPC की धारा में अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
पेंड्रा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग गावों में दो युवतियों के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पहले मामले में आरोपी गोविंद सिंह ने एक विवाहित महिला (जो अपने पति से अलग रहती थी) से आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर संबंध बनाए। आरोपी गोविंद तीन साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। जब भी पीड़िता आरोपी को शादी के लिए बोलती तो आरोपी गोविंद टाल-मटोल करने लगता। आखिरकार जब पीड़िता को लगने लगा कि आरोपी उसके साथ शादी नहीं करने वाला है तो उसने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।
वहीं, दूसरे मामले में पीड़िता और आरोपी की जान-पहचान बीते दो से तीन साल से थी, लेकिन पिछले साल 2024 मे आरोपी वीरेंद्र सिंह ने शादी का झांसा देकर मरवाही थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म किया। यह सिलसिला लगातार जारी रहा, जब भी पीड़िता आरोपी वीरेंद्र को शादी के लिए बोलती तो आरोपी बात को टाल देता। आखिरकार जब पीड़िता को लगने लगा कि आरोपी उससे शादी नहीं करने वाला है तो पीड़िता परिजनों के साथ पेंड्रा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
वहीं, पेंड्रा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों ही प्रकरणों में पीड़ितो की लिखित शिकायतों पर दोनो ही आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। हालांकि इस मामले में ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चन्देल का कहना है। दोनों ही मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर पेंड्रा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की विधिवत जांच भी पुलिस शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।