फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: महाकुंभ से छत्तीसगढ़ लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो और ट्रेलर में टक्कर, 4 लोगों की मौत; 7 घायल, CM बोले...

Sun, 09 Feb 2025 02:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ से कुंभ गए श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो सड़क हादसे की शिकार हो गया। रायगढ़ जिले के श्रद्धालु बोलेरो से कुंभ पहुंचे हुए थे। वापसी के दौरान उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सड़क हादसे के शिकार हो गए।
विज्ञापन
महाकुंभ से छत्तीसगढ़ लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो और ट्रेलर में टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ से कुंभ गए श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो सड़क हादसे की शिकार हो गया। रायगढ़ जिले के श्रद्धालु बोलेरो से कुंभ पहुंचे हुए थे। वापसी के दौरान उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सड़क हादसे के शिकार हो गए। महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और ट्रेलर में टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसा मुर्धवा-अंबिकापुर मार्ग पर बभनी के दरनखाड़ के पास हुआ। बोलेरो सवार प्रयागराज से महाकुंभ स्न्नान कर छतीसगढ़ जा रहे थे। सुबह साढ़े छह बजे यह दर्दनाक हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुट गई।

सीएम विष्णुदेव साय ने किया ट्वीट
प्रयागराज महाकुम्भ से स्नान कर लौट रहे रायगढ़ जिले के श्रद्धालुओं की वाहन के उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में दुर्घनाग्रस्त होने के कारण 4 श्रद्धालुओं के निधन की खबर से मन व्यथित है। इस दुःखद हादसे में 6 श्रद्धालुओं के घायल होने की भी खबर है। रायगढ़ जिला प्रशासन को सोनभद्र जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर घायल श्रद्धालुओं के इलाज की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल श्रद्धालुओं के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
विज्ञापन




इनकी हुई मौत
  • लक्ष्मीबाई (30) पत्नी रामकुमार यादव निवासी सूरजगढ़ थाना पुसौर, रायगढ़, छत्तीसगढ़ 
  • अनिल प्रधान (37) निवासी केसापाली, पुसौर 
  • ठाकुर राम (58) निवासी मानिकपुर थाना सरिया, सारंगढ़, छत्तीसगढ़ 
  • रुक्मिणी यादव (56) पत्नी ठाकुर राम 

घायलों में ये हैं शामिल
  • रामकुमार यादव (32) पुत्र चक्रधर यादव 
  • दिलीप देवी (58) पत्नी चक्रधर यादव 
  • अभिषेक यादव (6) पुत्र रामकुमार 
  • अहान यादव (4) पुत्र रामकुमार सभी निवासी सूरजगढ़ थाना पुसौर 
  • योगी लाल (36) पुत्र ठाकुर राम 
  • सुलेन्दरी देवी (32) पत्नी योगीलाल 
  • हर्षित (3) पुत्र योगीलाल निवासी मानिकपुर, थाना सरिया, रायगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें