फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: पेंशनरों को बड़ी सौगात, अब घर बैठे बन सकेगा जीवन प्रमाण पत्र

Thu, 30 Oct 2025 04:41 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के लिए एक बड़ी राहतभरी खबर सामने आई है। अब उन्हें जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैंकों या सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के लिए एक बड़ी राहतभरी खबर सामने आई है। अब उन्हें जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैंकों या सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विशेष प्रयासों से छत्तीसगढ़ सरकार ने पेंशनरों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 की शुरुआत की है।

केंद्र सरकार और राज्य शासन के संयुक्त सहयोग से शुरू इस डिजिटल अभियान के तहत पेंशनर घर बैठे ही मोबाइल ऐप के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र तैयार कर सकेंगे। यह सुविधा पूरी तरह सुरक्षित, सरल और पारदर्शी बताई जा रही है। डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 1 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक पूरे देश में संचालित होगा। इस दौरान पेंशनरों को डिजिटल माध्यम से प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा दी जाएगी।

रायगढ़ जिले में अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर पेंशन एवं भविष्य निधि संचालनालय, रायपुर की ओर से जिले में सात प्रमुख स्थानों — रायगढ़, खरसिया, एडीबी रायगढ़ समेत अन्य क्षेत्रों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। पेंशनर अपने एंड्रॉइड मोबाइल फोन में “Aadhaar Face RD” और “Jeevan Pramaan Face” ऐप डाउनलोड कर चेहरे की पहचान (Face Authentication) के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बना सकेंगे। जिन पेंशनरों को मोबाइल ऐप का उपयोग करने में कठिनाई होगी, वे अपने नजदीकी बैंक या डाकघर में जाकर फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए भी प्रमाण पत्र तैयार करवा सकते हैं।

राज्य शासन ने वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के पेंशनरों को अक्टूबर माह से ही जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की अनुमति दी है। साथ ही, जो पेंशनर स्वास्थ्य कारणों या अन्य परिस्थितियों से घर से बाहर नहीं जा सकते, उनके लिए होम विजिट सेवा की व्यवस्था की गई है। इस सुविधा के तहत बैंक या पोस्ट ऑफिस की टीम पेंशनरों के घर पहुंचकर प्रमाण पत्र तैयार करेगी। यह अभियान भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के समन्वय में संचालित किया जा रहा है। राज्य स्तर पर वित्त विभाग और संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि, रायपुर द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। अभियान का उद्देश्य पेंशनरों के जीवन को सरल, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि उन्हें सरकारी प्रक्रियाओं से जुड़ी औपचारिकताओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें