फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Crime: दुर्ग के बाद रायपुर में 3 साल की मासूम से दुष्कर्म, पड़ोस के 13 वर्षीय नाबालिग ने दिया घटना को अंजाम

Tue, 15 Apr 2025 12:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Crime: छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुर्ग के बाद अब रायपुर में तीन साल की मासूम अनाचार कि शिकार हो गई। पड़ोस के 13 साल के नाबालिग ने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुर्ग के बाद अब रायपुर में तीन साल की मासूम अनाचार कि शिकार हो गई। पड़ोस के 13 साल के नाबालिग ने घटना को अंजाम दिया है। परिजनों ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराएं हैं। मामले में आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। घटना मोवा-पंडरी थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर नगर इलाके में बीते दिनों 14 अप्रैल सोमवार को तीन साल की मासूम दुष्कर्म की शिकार हो गई। पड़ोस में रहने वाले 13 वर्षीय नाबालिग की गंदी नजर मासूम पड़ी। इसके बाद नाबालिग आरोपी ने कृत्य को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने मासूम को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। 

सिविल लाइन सीएसपी अजय कुमार ने बताया कि मासूम और आरोपी दोनों पड़ोसी हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के घर में जाकर खेलते रहते थे। सोमवार को भी नाबालिग आरोपी मासूम के साथ खेलने गया था। इस बीच उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना कि जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें