रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना हुई। पुलिस ने मामले को लेकर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना हुई। पुलिस ने मामले को लेकर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ग्राम भानसोज के 19 वर्षीय युवक प्रशांत लहरी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने घर में ले जाया और वहां जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया। इसकी सूचना मिलते ही लड़की के परिवार ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरंग थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद त्वरित कार्रवाई की। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 65(1) के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया गया।
थाना प्रभारी हरीश साहू के निर्देशन में पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में अपराध कबूल करने के बाद उसे 9 मार्च 2026 को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। बाद में अदालत में पेशी पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि महिलाओं व बच्चों के खिलाफ होने वाले किसी भी अपराध पर आरंग पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और ऐसी घटनाओं में तुरंत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी गंभीरता से जारी रहेगी।