फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलेगा व्यापक अभियान

Wed, 16 May 2012 12:00 PM IST
Chhattisgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर/एजेंसी। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा नए सिरे से हिंसा शुरू किए जाने पर सुरक्षा बल उनके खिलाफ एक व्यापक अभियान छेड़ने वाले हैं। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सोमवार देर रात हुई बैठक में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ अभियान दोबारा शुरू करने के लिए हरी झंडी दी।
विज्ञापन

सिंह ने मुख्य सचिव सुनील कुमार, पुलिस महानिदेशक अनिल एम. नवाने, गृह विभाग के प्रधान सचिव एन.के. असवाल एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव बैजेंद्र कुमार के साथ स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों के मुताबिक सरकार द्वारा शांति के लिए काम करने पर सहमत होने के बावजूद नक्सलियों की ओर से हिंसा में आई तेजी ने रमन सिंह को परेशान किया है।
ज्ञात हो कि नक्सलियों ने गत रविवार को जगदलपुर से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड (एनडीएमसी) के करीब धावा बोलकर सात लोगों की हत्या कर दी। इन सात लोगों में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के छह जवान एवं एक नागरिक शामिल था। नक्सली जवानों के हथियार भी अपने साथ ले गए। नक्सलियों ने सुकमा जिले के अगवा जिलाधिकारी एलेक्स पाल मेनन को रिहा करने के कुछ दिन बाद इस घटना को अंजाम दिया।इसके अलावा नक्सलियों ने बस्तर इलाके में अलग-अलग घटनाओं में दो पुलिस अधिकारियों और दो अन्य लोगों की हत्या भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें