छत्तीसगढ़ के अंबागढ़ चौकी़ में रहने वाले भूपेंद ने बकरी चराने का काम करते हुए हाईस्कूल की परीक्षा में 91% अंक हासिल किए हैं।
ब्लॉक के चिखली हाईस्कूल के छात्र भूपेन्द्र इस वर्ष हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 91.5 प्रतिशत अंक हासिल कर लोगों के लिए एक नई उम्मीद बन गया है।
स्कूल जाने व आने के बाद पेट भरने के लिए बकरी चराने वाला भूपेन्द्र आगे चलकर डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहता है। भूपेन्द्र के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। उसके माता-पिता रोजी-रोटी के तलाश में गांव से बाहर रहते है।
भूपेन्द्र गांव में अपने दादा-दादी के साथ रहकर बकरी पालन का व्यवसाय कर अपने व परिवार का गुजर बसर करता है।
भूपेन्द्र ने बताया की दो वर्ष पहले चिखली के एक छात्र ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इस दौरान उसने निश्चय कर लिया था कि वह भी बोर्ड परीक्षा में इससे अधिक अंक अर्जित करूंगा।
भूपेन्द्र के मुताबिक यदि दृढ निश्चय कर कठिन परिश्रम किया जाए तो मंजिल प्राप्त करने में कोई बाधा नही आती। भूपेंद्र को पढ़ने का समय कम मिलता था। जिसके कारण वह रोजाना रात 8 से 12 बजे तक चार घंटे पढाई करता था।