सरकार के करीब 1,057 आईएएस अफसरों ने साल 2012 की अचल संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। इनमें छत्तीसगढ़ के 9 आईएएस अफसर शामिल हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने अपनी वेबसाइट पर रविवार को अचल संपत्ति नहीं बताने वाले आईएएस अफसरों की जानकारी सार्वजनिक की है।
रिपोर्ट के अनुसार ब्यौरा न देने वालों में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. चित्तरंजन कुमार खेतान और डॉ. एम गीता शामिल हैं। सात अन्य आईएएस अफसर 2012 बैच के हैं। अचल संपत्ति का ब्यौरा नहीं देने वालों में सबसे ज्यादा 147 अफसर उत्तरप्रदेश के हैं। उसके बाद मणिपुर त्रिपुरा के 100 अफसरों ब्यौरा नहीं दिया है। मध्यप्रदेश के 88 अफसर हैं। सबसे कम सिक्किम से 7 अफसर हैं।
इस सूची में निलंबित आईएएस दंपती अरविंद और टीनू जोशी भी शामिल हैं। जोशी दंपती के ठिकानों पर 2010 में आयकर छापे में 350 करोड़ रुपए की आय का पता चला था। नियामानुसार अखिल भारतीय सेवाओं के अफसरों को जनवरी माह तक बीते साल की संपत्ति का ब्यौरा देना होता है। समय पर ब्यौरा न देने पर प्रमोशन भी रोका जा सकता है।
ब्यौरा ने देने वाले छग के आईएएस अफसर
नाम बैच
डॉ. सीके खेतान 1987
डॉ. एम. गीता 1997
शिव अनंत तयाल 2012
रितेश कुमार अग्रवाल 2012
स्वाति श्रीवास्तव 2012
रनबीर शर्मा 2012
रजत बंसल 2012
अभिजीत सिंह 2012
पुष्पेंद्र कुमार मीना 2012