फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: बालोद में 164 मतदान केंद्रों पर 86 हजार मतदाता करेंगे मतदान, कलेक्टर ने चुनाव दलों को किया रवाना

Mon, 10 Feb 2025 12:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले में छह नगर पंचायत और दो नगर पालिका के लिए कल मतदान किया जाना है। इसके लिए सोमवार को कलेक्टर ने बालोद शहर के टाउन हॉल से सभी जिले के मतदान दलों को रवाना किया है।
 
विज्ञापन
चुनाव दल मतदान केंद्रों के लिए रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के छह नगर पंचायत और दो नगर पालिका के लिए कल मतदान किया जाना है। इसके लिए सोमवार को कलेक्टर ने बालोद शहर के टाउन हॉल से सभी जिले के मतदान दलों को रवाना किया। कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर मतदान दलों को रवाना किया है। कलेक्टर ने बताया कि बालोद जिले के 164 मतदान केंद्रों में लगभग 86 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसके लिए मतदान दल रवाना हुआ है। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


सभी वार्डों में हुआ प्रशिक्षण
कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मशीन का उपयोग कैसे करना है, इसके लिए सभी वार्डों में प्रशिक्षण आयोजन किया जा चुका है और यहां पर किसी तरह की समस्या नहीं रहे, इसलिए विशेष टीम भी बनाई गई है। वार रूम के रूप में कार्य किया जाएगा। मतदाताओं को भी जागरूक किया गया है और व्यवस्थित ढंग से यहां पर चुनाव संपन्न कराया जाएगा। 

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
बालोद पुलिस अधीक्षक एसआर भगत ने बताया कि चुनाव को देखते हुए पूरी व्यवस्था की जा चुकी है। 50 से अधिक पेट्रोलिंग पार्टियां सभी नगरी निकायों के दौरे पर रहेंगी और एक कंट्रोल रूम पुलिस मुख्यालय में भी स्थापित किया गया है, जो पल-पल की मॉनिटरिंग करेगा। वहीं, 500 से अधिक की संख्या में पुलिस के जवान मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार अलग-अलग मतदान केंद्रों का दौरा करेंगे। इसके लिए उनकी ड्यूटी भी निर्धारित की जा चुकी है। चप्पे चप्पे पर पुलिस की सुरक्षा मौजूद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें