फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में 77 हजार परिवारों को मिला इंदिरा आवास

Mon, 27 Aug 2012 03:45 PM IST
रायपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ में पिछले वित्त वर्ष में 76 हजार 907 परिवारों के लिए आवास निर्माण का कार्य पूरा किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सूत्रों ने यहां बताया कि इन मकानों के निर्माण के लिए हितग्राही परिवारों को 305 करोड़ 61 लाख रुपए की अनुदान राशि मंजूर की गई है। इनमें पांच नक्सल प्रभावित जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, राजनांदगांव और सरगुजा जिले में इंदिरा आवास के लिए विशेष स्वीकृति के तहत 120 करोड़ 57 लाख की लागत से 34 हजार मकानों का निर्माण भी शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों के माध्यम से संचालित इस योजना में केंद्र द्वारा 75 प्रतिशत और राज्य सरकार द्वारा 25 प्रतिशत राशि उपलब्ध कराई जाती है। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी रेखा श्रेणी के आवासहीन परिवारों को आवास निर्माण के लिए शत प्रतिशत आर्थिक सहायता देकर नि:शुल्क मकान उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें