फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: महासमुंद में 77 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र के दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 19 Nov 2026 10:12 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस ने NH-53 पर कार्रवाई करते हुए 77 किलो 620 ग्राम गांजा जब्त किया है। ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाई जा रही इस खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर कार्रवाई करते हुए 77 किलो 620 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रेहटीखोल गांव के पास मालवाहक ट्रक को रोककर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल ट्रक, दो मोबाइल फोन और गांजे समेत कुल 48 लाख 95 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
विज्ञापन


रेहटीखोल के पास नाकेबंदी कर पकड़ा ट्रक
पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते एक ट्रक में गांजा भरकर महाराष्ट्र की तरफ ले जाया जा रहा है। संयुक्त पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित ग्राम रेहटीखोल के पास नाकेबंदी कर दी। कुछ समय बाद ओडिशा की दिशा से आ रहे संदिग्ध गेरुआ रंग के आयशर माजदा ट्रक  को रोक लिया। पुलिस टीम ने जब ट्रक के डाले की जांच की, तो उसमें छिपाकर रखी गई तीन बोरियों में भरा गांजा मिला। पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा के सोनपुर जिले से यह गांजा लेकर महाराष्ट्र के शोलापुर जिले जा रहे थे।

गांजा और ट्रक समेत 48.95 लाख का माल जब्त
पुलिस की गणना के अनुसार जब्त गांजे का कुल वजन 77.620 किलोग्राम निकला, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 38 लाख 81 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल 10 लाख रुपये मूल्य का ट्रक और 14 हजार रुपये की कीमत वाले दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इस प्रकार कुल 48 लाख 95 हजार रुपये का सामान जब्त किया है।
विज्ञापन


आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान गणेश शिंदे (35), निवासी आवडी, थाना मोहड, जिला शोलापुर और रविराज बालू सुडके (19), निवासी भिकवडी आडगांव, थाना विट्टा, जिला सांगली, महाराष्ट्र के रूप में की है। सिंघोड़ा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह जानकारी जुटा रही है कि गांजे की यह खेप किसने उपलब्ध कराई थी और महाराष्ट्र में किन लोगों को सौंपी जानी थी। पुलिस का मुख्य लक्ष्य गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करना और इसमें शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें