फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: गंदगी और केमिकल से बना 700 किलो पनीर जब्त, शहर के होटलों-मिठाई दुकानों में हो रही थी सप्लाई

Fri, 01 Aug 2025 11:51 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी के भाटागांव इलाके में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को छापा मारा। इस दौरान करीब 700 किलो नकली पनीर और मिल्क पाउडर जब्त किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के भाटागांव इलाके में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को छापा मारा। इस दौरान करीब 700 किलो नकली पनीर और मिल्क पाउडर जब्त किया गया। पनीर को मिलावटी वनस्पति तेल, सस्ता मिल्क पाउडर और खतरनाक केमिकल्स से तैयार किया जा रहा था। यह मिलावटी पनीर शहर के कई होटलों, मिठाई दुकानों और डेयरियों में सप्लाई किया जा रहा था।
विज्ञापन


छापे के दौरान टीम को फैक्ट्री में बेहद गंदा और बदबूदार माहौल मिला। पनीर को गंदे पानी व बर्फ में स्टोर किया गया था। चारों ओर तेल के टिन, केमिकल की बोतलें और खुला मिल्क पाउडर फैला हुआ था। फैक्ट्री का संचालन मुरैना (मध्य प्रदेश) निवासी हुकुमचंद बंसल और उनके बेटे अंकुर बंसल कर रहे थे। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे यह नकली पनीर रायपुर के विभिन्न प्रतिष्ठानों को बेचते थे। फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर भी मुरैना से ही लाए गए थे।

आरोपी पहले भी रायपुर में नकली पनीर बनाते पकड़े गए थे। लगभग 10 दिन पहले एक महिला अधिकारी ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया था, जिसमें भारी गंदगी पाई गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से यह मिलावट का खेल दोबारा शुरू हो गया। इस लापरवाही ने फूड सेफ्टी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त नीतेश मिश्रा, खाद्य अधिकारी साधना चंद्राकर और सिद्धार्थ पांडे की टीम मौजूद रही। फैक्ट्री को तत्काल सील कर दिया गया है और मौके पर सुधार सूचना नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें