दंतेवाड़ा 16 नक्सलियों ने ने छोड़ा लाल आतंक का साथ
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिले में गुरुवार की सुबह 16 नक्सलियों ने लाल आतंक का साथ छोड़ते हुए मुख्यधारा में शामिल हुए। इन समर्पण करने वालों में एक नक्सल दंपति भी शामिल हैं। वहीं पांच नक्सलियों के ऊपर 17 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 5 इनामी नक्सली सहित 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर करते हुये लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत 24 जुलाई को लोकतंत्र के ऊपर विश्वास जाहिर करते हुए समाज की मुख्यधारा में लौट आये। पुलिस अधीक्षक कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया।
इनमें कई कैडर वर्षों से नक्सली संगठन में सक्रिय थे और अब संगठन की जनविरोधी, हिंसक और दिशाहीन विचारधारा से मोह भंग के कारण उन्होंने समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का निर्णय लिया है। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 254 इनामी नक्सली सहित कुल 1 हजार 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिसमें जिला दन्तेवाड़ा के साथ-साथ सीमावर्ती जिलों सुकमा, बीजापुर एवं नारायणपुर के 824 पुरुष नक्सली और 196 महिला माओवादी शामिल हैं।
सुकमा में पांच नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
सुकमा जिले में सक्रिय पांच नक्सलियों ने भी गुरुवार को आला अधिकारियों के सामने आत्म समर्पण किया है, ये सभी नक्सली जिले के जगरगुंडा और चिंतलनार इलाके में सक्रिय रहे हैं। पूना मारगेम और पुनर्वास नीति 0से प्रभावित होकर आत्म समर्पण किया, सभी को प्रोत्साहन राशि दी गई और पुनर्वास नीति का लाभ दिया जायेगा।
बीजापुर में 25 नक्सलियों ने किया सरेंडर
बीजापुर में नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। यहां 25 लाख के इनामी एसजेडसीएम समेत कुल 25 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में डीवीसीएम, एसीएम, एलओएस सदस्य, जनताना सरकार के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित कई शीर्ष कैडर शामिल हैं। 1 करोड़ 15 लाख के इनामी नक्सलियों का समर्पण शासन की पुनर्वास नीति, सुरक्षा कैम्पों की स्थापना और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव का नतीजा है। अब नक्सली में संगठन से मोहभंग और आम जीवन जीने की ललक दिख रही है।
कांकेर में 13 नक्सलियों ने किया समर्पण
कांकेर जिले में 62 लाख के इनामी 13 नक्सलियों ने माओवाद का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो गये हैं।
फैक्ट फाइल
- बीजापुर 25 लाख के इनामी 25 नक्सलियों ने किया सरेंडर, इनमें एसजेडसीएम शामिल हैं।
- दंतेवाड़ा 17 लाख रुपए के 16 नक्सलियों का समर्पण किया है।
- सुकमा में पांच नक्सलियों का समर्पण
- कांकेर में 62 लाख के इनामी सहित 13 नक्सलियों का सरेंडर, जिसमें 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कंपनी कमांडर मंगलू उर्फ रूपेश कोमरा और उत्तर बस्तर डिविजन का कमांडर इन चीफ मैनू नेगी भी शामिल है।
- नारायणपुर में 33 लाख रुपए के इनामी 8 नक्सलियों का समर्पण, इनमें डाक्टर टीम के सदस्य शामिल हैं।
- इस तरह बस्तर संभाग में 67 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।
- इन 67 नक्सलियों पर 2 करोड़ 54 लाख रुपये का इनाम घोषित था