छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को पुलिस और सशस्त्रबल ने मिले-जुले ऑपरेशन में 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
Chhattisgarh: 6 Naxals arrested during a joint operation of Police and Chhattisgarh Armed Force (CAF) in Bijapur district.— ANI (@ANI_news) December 19, 2016
रविवार को भी बीजापुर के मिरतुर थाना क्षेत्र स्थित हाकवा जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। नक्सली वर्दीधारी था और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।