फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में 6 नक्सली गिरफ्तार

Thu, 27 Sep 2012 08:15 PM IST
जगदलपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में पुलिस ने दो इनामी सहित 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए इनामी नक्सलियों में से दो पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मिरतूर थाने से पुलिस का संयुक्त बल गश्त के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर दो नक्सली तेलम बुधरू और हेमला लच्छू को दबोच लिया गया। इसके बाद पुलिस ने मोदकपाल साप्ताहिक बाजार में स्कूली छात्रों की वर्दी पहन कर रेकी कर रहे जनमिलिया दलम के चार नक्सलियों को धर दबोचा। गिरफ्तार सभी नक्सलियों के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, आगजनी, अपहरण और विस्फोट करने जैसे संगीन वारदातों के आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें