फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के 6 बड़े शहरों में चलेंगी सिटी बस

Fri, 21 Sep 2012 02:48 AM IST
रायपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर और बिलासपुर के बाद अब दुर्ग, राजनांदगांव, जगदलपुर, कोरबा, अंबिकापुर और रायगढ़ में सिटी बसें चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छह बड़े शहरों में जल्द ही नगर बसें चलाई जाएंगी, जबकि रायपुर में टैक्सी सेवा शुरू होगी। इस संबंध में संबंधित नगरों के अधिकारियों से प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग ने इसके साथ ही प्रदेश के सभी मार्गो पर संचालित यात्री बसों के परमिट की जांच के लिए दस अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें