फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: पिछले दो वर्षों में नक्सली हिंसा में 54 जवान शहीद, 120 नक्सली ढेर

Fri, 26 Feb 2021 02:43 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, रायपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में पिछले दो वर्षों में नक्सली हिंसा में सुरक्षा बल के 54 जवान शहीद हुए हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बृहस्पतिवार को विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक के सवाल के लिखित जवाब में राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि राज्य में एक जनवरी वर्ष 2019 से 31 जनवरी 2021 तक नक्सली हिंसा में 54 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं। इनमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 18 जवान भी शामिल हैं।

विज्ञापन


साहू ने बताया कि इस अवधि में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ों में 120 नक्सली मारे गए हैं तथा 659 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

उन्होंने बताया कि शहीद जवानों के परिजनों को 28.88 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी जानी थी, इसमें से 26.63 करोड़ रुपये की राशि का वितरण किया गया है, जबकि 2.25 करोड़ रुपये शेष है। मंत्री ने बताया कि राज्य के 36 शहीद पुलिस जवानों में से 29 जवानों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई है।

साहू ने बताया की वर्ष 2019 में मुठभेड़ों में 79 नक्सली मारे गए और 315 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं वर्ष 2020 में 41 नक्सली मारे गए तथा 344 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें