छत्तीसगढ़ से संविदा पर काम कर रहे डॉक्टरों ने अब मध्यप्रदेश में अपनी सेवाएं देने का निर्णय लिया है। जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। छत्तीसगढ़ के दो सरकारी मेडिकल कॉलेजों के 36 संविदा डॉक्टरों ने कॉलेज डीन से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगा है। इन सभी डॉक्टरों ने मध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नौकरी के लिए आवेदन किया है। क्योंकि वहां स्थायी नियुक्तियां हो रही हैं।
कहां के डॉक्टरों ने छोड़ी नौकरी
राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज- 19
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज- 17
क्यों छोड़ रहे हैं नौकरी
संविदा डॉक्टरों को छत्तीसगढ़ में ज्यादा तनख्वाह मिल रही है लेकिन वे स्थाई नहीं हैं, उन्हें पद से हटाया जा सकता है। जबकि मध्यप्रदेश में स्थाई नौकरी है भले ही छत्तीसगढ़ की तुलना में तनख्वाह कम है।