फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxal Encounter: छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर नक्सली मुठभेड़, केंद्रीय कमेटी मेंबर समेत तीन ढेर

Wed, 18 Jun 2025 10:08 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा

सार

छत्तीसगढ़ के सुकमा और आंद्र प्रदेश के बॉर्डर पर ग्रेहाउंड फोर्स को एक बड़ी सफलता मिली है। यहां ग्रेहाउंड के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।
विज्ञापन
ग्रेहाउंड फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश और सुकमा जिले के सीमावर्ती बॉर्डर पर ग्रे और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में ग्रेहाउंड को बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में एक नाम गरियाबंद में मारे गए केंद्रीय कमेटी मेंबर चल पति की पत्नी अरुणा का भी सामने आ रहा है।

विज्ञापन


मारेडवेल्ली के जंगलों में गजरला रवि उर्फ उदय (सीसीएम/सचिव, एओबीएसजेडसी), रावी वेंकट चैतन्य उर्फ अरुणा (एसजेडसीएम, एओबीएसजेडसी और डब्ल्यू/ओ चलपति, सीसीएम, जो हाल ही में सीजी में एक ईओएफ में मारे गए थे) और अंजू (एसीएम/एओबीएसजेडसी) गांव- कोंडामोडालू, देवीपटनन्नम वन क्षेत्र, पीएस-मारेडुमिली में एपी ग्रेहाउंड्स और माओवादियों के बीच आयोजित एक ईओएफ में मारे गए थे।

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के मारेडवेल्ली जंगल में आंध्र प्रदेश सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ में तेलंगाना के विशेष क्षेत्रीय समिति सदस्य गजरला रवि और अरुणा की मौत हो गई। सुरक्षाबलों ने मौके से 2 एके-47 राइफलें और अन्य उपकरण जब्त की हैं। मामले की पुष्टि अल्लूरी सीताराम के एसपी के द्वारा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें