फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: नदी पार करते वक्त तेज बहाव में बह गए तीन दोस्त, एक युवक की मौत, दो ने बचाई अपनी जान

Tue, 09 Sep 2025 05:51 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क,धमतरी

सार

धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र के काजल नदी में सोमवार को अचानक आई बाढ़ तीन युवकों पर भारी पड़ गई। तेज बहाव में बहने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक ने किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।
विज्ञापन
नदी नाले उफान पर हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों नदी नाले उफान पर हैं। इस बीच बाढ़ से हादसा का मामला सामने आया है। धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र के काजल नदी में सोमवार को अचानक आई बाढ़ तीन युवकों पर भारी पड़ गई। तेज बहाव में बहने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक ने किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।
विज्ञापन


ग्राम जबर्रा निवासी मनिहार मरकाम, सुकलाल और राजकुमार तीनों एक मोटरसाइकिल से गरियाबंद जिले के रावण डिग्गी गांव किसी काम से गए थे। लौटते समय काजल नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया। तीनों ने मोटरसाइकिल नदी किनारे खड़ी की और हाथ पकड़कर नदी पार करने लगे। इसी दौरान तेज बहाव में तीनों बह गए।

राजकुमार और सुकलाल जैसे-तैसे नदी से बाहर निकलने में कामयाब हो गए, लेकिन 27 वर्षीय मनिहार मरकाम तेज धार में बह गया। परिजनों और ग्रामीणों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। आखिरकार दूसरे दिन घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर उसका शव बरामद हुआ। सूचना पर दुगली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें