फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया रायपुर में तीन दिवसीय DG–IG कॉन्फ्रेंस: देश के तीन श्रेष्ठ पुलिस थाने राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित

Sat, 29 Nov 2025 11:43 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

सम्मेलन की शुरुआत एक सम्मान समारोह से हुई, जहाँ देश के तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों को मंच पर आमंत्रित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने व्यक्तिगत रूप से इन थानों के प्रतिनिधियों को पुरस्कार प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
 
विज्ञापन
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किए देश के श्रेष्ठ थानों को सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नया रायपुर में शनिवार से शुरू हुई DGP–IG कॉन्फ्रेंस के पहले दिन देशभर से पहुँचे अधिकारियों और विशेष आमंत्रित प्रतिनिधियों ने दोपहर ढाई बजे प्रारंभ हुए उद्घाटन सत्र में हिस्सा लिया। सम्मेलन की शुरुआत एक सम्मान समारोह से हुई, जहाँ देश के तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों को मंच पर आमंत्रित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने व्यक्तिगत रूप से इन थानों के प्रतिनिधियों को पुरस्कार प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


इस वर्ष देश भर के पुलिस स्टेशनों में से जिन 70 थानों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया था, उनमें दिल्ली का गाज़ीपुर पुलिस स्टेशन सर्वोच्च स्थान पर रहा। अंडमान का पहाड़गांव थाना दूसरे स्थान पर रहा, जबकि तीसरा स्थान कर्नाटक के रायचूर ज़िले के कवितल थाना को मिला। सभी थानों के प्रदर्शन की समीक्षा कर शीर्ष दस की सूची तैयार की गई, जिनमें से सर्वश्रेष्ठ तीन को मंच पर सम्मान दिया गया।

सम्मेलन के दौरान सम्मानित गाज़ीपुर थाना प्रभारी यू. बाला शंकरन ने बताया कि यह उपलब्धि कई बिंदुओं पर किए गए मूल्यांकन का परिणाम है। पुलिस स्टेशन परिसर की स्वच्छता, नागरिकों के साथ संवाद, शिकायतों के समयबद्ध निपटारे की क्षमता, लंबित मामलों की स्थिति और टीम की समग्र कार्यशैली जैसे पहलुओं पर गाज़ीपुर थाने को उच्चतम अंक मिले। इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण यह थाना इस वर्ष देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें