फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बेमेतरा में 10.93 किलो गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार; चौथे की तलाश जारी

Tue, 13 Oct 2026 04:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

बेमेतरा में साइबर सेल और सिटी कोतवाली पुलिस ने 10 किलो 930 ग्राम गांजा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त सामग्री की कीमत 5.47 लाख रुपये है। मामले में चौथे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा साइबर सेल और सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 किलोग्राम 930 ग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त की गई सामग्री की कुल कीमत करीब 5,47,900 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। इस मामले में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पुलिस की छापेमारी
मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम जिया निवासी चंद्रशेखर चक्रधारी अपने ईंट-भट्ठे में बनी झोपड़ी में गांजा रखकर बेच रहा है। इसी तरह ग्राम कुसमी (बहेरा) निवासी पवन पाठक के अपने घर में गांजा रखकर बिक्री करने की जानकारी मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दोनों स्थानों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चंद्रशेखर चक्रधारी और पवन पाठक को मौके पर अवैध गांजा रखने और बेचने के आरोप में पकड़ लिया।

पूछताछ में तीसरे आरोपी का खुलासा
पकड़े गए आरोपी चंद्रशेखर चक्रधारी से जब पुलिस ने गहन पूछताछ की, तो उसके रिश्तेदार राजेंद्र उर्फ मोनू चक्रधारी का नाम सामने आया। चंद्रशेखर ने बताया कि राजेंद्र एक अन्य व्यक्ति के साथ कार में सवार होकर आया था और उसने पवन पाठक को गांजे के चार पैकेट बेचे थे। इस जानकारी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजेंद्र उर्फ मोनू चक्रधारी को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में शामिल कार सवार चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


बरामद सामग्री और आरोपियों की पहचान
पुलिस ने आरोपी चंद्रशेखर चक्रधारी के पास से 7 किलोग्राम 492 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 3,70,000 रुपये है। दूसरे आरोपी पवन पाठक के पास से 3 किलोग्राम 438 ग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत लगभग 1,71,900 रुपये आंकी गई है। राजेंद्र उर्फ मोनू चक्रधारी से करीब 6,000 रुपये का एक मोबाइल फोन जब्त हुआ। कुल जब्त सामग्री का मूल्य 5,47,900 रुपये है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 59 वर्षीय चंद्रशेखर चक्रधारी (निवासी ग्राम जिया), 55 वर्षीय पवन पाठक (निवासी कुसमी बहेरा) और 40 वर्षीय राजेंद्र उर्फ मोनू चक्रधारी (निवासी बटंग, अमलेश्वर, दुर्ग) के रूप में हुई। यह कार्रवाई सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सोनल ग्वाला और साइबर सेल प्रभारी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में हुई। पुलिस दोनों मामलों में आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें