फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते शर्मसार: छत्तीसगढ़ में खून पीने के लिए 25 वर्षीय बेटे ने कर दी 50 वर्षीय मां की हत्या 

Sun, 06 Jan 2019 02:48 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, कोरबा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक द्वारा अपनी मां की हत्या कर खून पीने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।आरोपी बेटा मौके पर से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मां की हत्या करने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार कोरबा जिला के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामाकछार गांव निवासी 25 वर्षीय दिलीप यादव पर अपनी मां की हत्या का आरोप है। उसकी मां सुमरिया देवी की उम्र 50 वर्ष थी। 

पुलिस फिलहाल मामला दर्ज कर दिलीप की तलाश में जुटी है। पुलिस ने दिलीप यादव के घर से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और चूल्हे से अस्थियां भी बरामद की हैं। आशंका जताई जा रही कि दिलीप ने अंधविश्वास में अपनी मां की हत्या की है।
विज्ञापन


हत्या कर शव के टुकड़े कर चूल्हे में जलाने की कोशिश

बीते गुरुवार को ही गांव की एक महिला समारिन देवी ने पास के चैतमा गांव स्थित पुलिस सहायता केंद्र पहुंचकर सूचना दी थी। महिला ने पुलिस को बताया था कि उसके पड़ोसी दिलीप यादव ने 31 दिसंबर को अपनी मां सुमरिया की हत्या कर दी और खून पीने लगा। शव के टुकड़े कर चूल्हे में जलाने की कोशिश की। घटना को अंजाम देने के बाद दिलीप फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें