फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रुपए

Tue, 07 Apr 2026 06:54 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी कर दी है। इस बार करीब 68.48 लाख महिलाओं के खातों में 641 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी कर दी है। इस बार करीब 68.48 लाख महिलाओं के खातों में 641 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की गई।
विज्ञापन


योजना के तहत हर महीने मिलने वाली सहायता राशि महिलाओं के लिए नियमित आय का स्रोत बनती जा रही है। सरकार द्वारा मार्च 2024 में शुरू की गई इस योजना के माध्यम से अब तक कुल 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि लाभार्थियों को दी जा चुकी है।

इस बार भी राशि जारी होते ही महिलाओं के मोबाइल पर मैसेज पहुंचते ही खुशी का माहौल देखने को मिला। खास बात यह है कि दूरस्थ क्षेत्रों की हजारों महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से यह भी बताया गया है कि जिन हितग्राहियों के खाते में राशि नहीं पहुंची है, उन्हें ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अलग-अलग केंद्रों पर व्यवस्था की गई है, जहां 30 जून तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी पात्र महिलाओं से समय रहते केवाईसी अपडेट कराने की अपील की है, ताकि आगे मिलने वाली किस्तों में किसी प्रकार की बाधा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें