फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: छत्तीसगढ़ के 25 पुलिस अफसर-कर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, 26 जनवरी को होगा सम्मान

Sun, 25 Jan 2026 12:06 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के लिए गर्व की खबर सामने आई है। राज्य के जेल और पुलिस विभाग से जुड़े 25 अफसरों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के लिए गर्व की खबर सामने आई है। राज्य के जेल और पुलिस विभाग से जुड़े 25 अफसरों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है। इन सभी को 26 जनवरी 2026 को रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल रमेन डेका सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार जेल विभाग के महानिदेशक हिमांशु गुप्ता को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया जाएगा। वहीं सराहनीय सेवाओं के लिए कई वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारियों का चयन किया गया है।

इन अधिकारियों को मिलेगा सेवा पदक
सराहनीय सेवाओं के लिए जिन अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा, उनमें आईजी ध्रुव गुप्ता, डीआईजी प्रशांत ठाकुर, सेनानी श्वेता राजमणी, एसपी कोरिया रवि कुमार कुर्रे, निरीक्षक कौशिल्या भट्ट, रोहित कुमार झा, कमलेश कुमार मिश्रा, प्लाटून कमांडर डाल सिंह नामदेव, कंपनी कमांडर दिलीप कुमार सिन्हा, एपीसी सुशील कुमार बरूआ सहित अन्य नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


वीरता के लिए मिलेगा राष्ट्रपति पदक
इसके अलावा नक्सल प्रभावित सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों में बहादुरी दिखाने वाले 14 पुलिस अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक देने का निर्णय लिया गया है। इस सूची में सुकमा के तीन शहीद पुलिसकर्मी – एएसआई रामूराम नाग, आरक्षक कुंजाम जोगा और वंजाम भीमा का नाम भी शामिल है, जिन्हें मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा।

ये जवान भी होंगे सम्मानित
वीरता पदक पाने वालों में सुकमा के एसपी सुनील शर्मा, उपनिरीक्षक संदीप कुमार माडिले, आरक्षक मड़कम पाण्डू, मड़कम हड़मा, मड़कम देवा, बारसे हुंगाए, सहायक आरक्षक रोशन गुप्ता, सूरज कुमार मरकाम, दंतेवाड़ा के आरक्षक माड़वी सन्नू, कंपनी कमांडर करोड़ सिंह और पुरुषोत्तम देवांगन सहित अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें