फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी, 68 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिला लाभ

Sat, 31 Jan 2026 06:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को लगातार आर्थिक सहारा मिल रहा है। शुक्रवार को नारायणपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योजना की 24वीं किस्त जारी की।
विज्ञापन
महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को लगातार आर्थिक सहारा मिल रहा है। शुक्रवार को नारायणपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योजना की 24वीं किस्त जारी की। इस दौरान प्रदेश की 68 लाख 39 हजार 592 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 641 करोड़ 34 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी है। इस योजना के जरिए महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। गौरतलब है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 1 मार्च 2024 को महतारी वंदन योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत 21 वर्ष या उससे अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की सहायता दी जा रही है, ताकि वे अपनी जरूरतें पूरी कर सकें और सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकें।

अब तक योजना के तहत 23 किस्तों में 14 हजार 954 करोड़ 42 लाख रुपये महिलाओं के खातों में भेजे जा चुके थे। 24वीं किस्त जारी होने के बाद यह राशि बढ़कर 15 हजार 595 करोड़ 77 लाख रुपये हो गई है। नारायणपुर जिले में भी योजना का व्यापक असर देखने को मिला है। जिले की 27 हजार 272 महिलाओं के खातों में 2 करोड़ 72 लाख 72 हजार रुपये की राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम में मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें