फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur : छत्तीसगढ़ में फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 23 आईएएस अफसरों के तबादले, दो कलेक्टर बदले गए

Thu, 08 Jun 2023 12:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

इसी क्रम में 23 आईएएस ऑफिसर और 2 कलेक्टर के तबादले किए गए हैं। संजय कुमार अलंग को बिलासपुर की जगह रायपुर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है । भीम सिंह को बिलासपुर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है।
विज्ञापन
आईएएस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीआई, एसआई, आरक्षकों के बाद राज्य सरकार ने एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले लगातार प्रशासनिक सर्जरी की जा रही है। इसी क्रम में 23 आईएएस ऑफिसर और 2 कलेक्टर के तबादले किए गए हैं। संजय कुमार अलंग को बिलासपुर की जगह रायपुर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है । भीम सिंह को बिलासपुर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है।

विज्ञापन


आकाश छिकारा को गरियाबंद का कलेक्टर और प्रभात मलिक को महासमुन्द कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अन्य दो अधिकारियों के दायित्व में बदलाव किया गया है। मनोज सोनी को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं सुनील कुमार चंद्रवंशी को रायगढ़ नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें