फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में गाड़ी चलाई तो खैर नहीं: 23 चालकों पर लगाया 2 लाख से ज्यादा का जुर्माना, रायपुर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

Mon, 29 May 2023 06:01 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर में हो रहे सड़क दुर्घटना पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस विशेष अभियान चला रही है। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
रायपुर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर में हो रहे सड़क दुर्घटना पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस विशेष अभियान चला रही है। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार और रविवार को 23 चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। नशेड़ी चालकों पर दस-दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन




साल 2023 में अब तक लगभग 200 नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। रायपुर ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का असर पीड़ित परिवार पर पड़ता है। इससे परिवार को शारीरिक, मानसिक  और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण नशे की हालत में गाड़ी चलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से नशे की हालत में गाड़ी न चलाए जाने की अपील की है है। पुलिस का कहना है कि लोग यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन में हेलमेट और चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट के न चलें। नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़े जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें