फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: पिछले तीन साल में 216 नक्सली हुए ढेर, 966 ने किया आत्मसमर्पण

Thu, 24 Dec 2020 07:37 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, रायपुर
विज्ञापन
Naxalite - सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में बीते तीन साल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 216 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं, 966 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। विधानसभा में बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू के सवाल के लिखित जवाब में राज्य गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि वर्ष 2018-19, 2019-20 और वर्ष 2020-21 के दौरान सुरक्षा बलों ने राज्य के विभिन्न जिलों में हुई मुठभेड़ में 216 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं, इस दौरान 966 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है।

विज्ञापन


इस अवधि में मुठभेड़ के दौरान सुकमा जिले में 82 नक्सली, बीजापुर में 46, दंतेवाड़ा में 30, राजनांदगांव में 17, नारायणपुर में 16, बस्तर में सात, धमतरी में सात, कांकेर में छह, कबीरधाम में तीन और गरियाबंद तथा कोंडागांव जिले में एक-एक नक्सली को मार गिराया गया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य के सुकमा जिले में 333 नक्सलियों ने, दंतेवाड़ा जिले में 300 ने, नारायणपुर जिले में 164 ने, बीजापुर जिले में 77 ने, कोंडागांव जिले में 46, बस्तर में 36, राजनांदगांव में सात ने तथा कांकेर जिले में तीन नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें