फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: रायपुर में स्कूल बस की चपेट में आया 2 साल का मासूम, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने थाने का किया घेराव

Tue, 04 Aug 2026 04:45 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में निजी स्कूल बस की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो वर्षीय बच्चे की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचकर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। विधानसभा थाना क्षेत्र के अंडरब्रिज के पास एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार विधानसभा क्षेत्र के अंडरब्रिज के पास रहता है। सुबह करीब 8 बजे स्कूल बस बच्चों को लेकर अपने निर्धारित मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान सर्विस रोड पर मौजूद दो वर्षीय बच्चा बस की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना की खबर मिलते ही परिजन और आसपास के लोग बड़ी संख्या में विधानसभा थाना पहुंच गए। उन्होंने बस चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव किया और अपना विरोध दर्ज कराया।

पुलिस ने परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल बस चालक और कंडक्टर से पूछताछ की जा रही है। वहीं, बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें