फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में 11 आदिवासी बच्चियों से रेप, 2 गिरफ्तार

Mon, 07 Jan 2013 10:12 AM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप के बाद बेशक पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मांग उठाई जा रही हो, लेकिन महिलाओं के साथ दरिंदगी की घटनाओं में किसी स्तर पर कमी नहीं आ रही है। हैवानियत का आलम यह है कि छोटी बच्चियों को भी हवस का शिकार बनाने से दरिंदे बाज नहीं आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के एक हॉस्टल में 11 बच्चियों से बलात्कार का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बस्तर के कांकेर में आदिवासी बच्चियों के लिए बने एक हॉस्टल में 11 बच्चियों से बलात्कार किया गया है। आरोप है कि स्कूल के एक टीचर और चौकीदार ने मिलकर इन बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल दहला देने वाली इस घटना में पीड़ित बच्चियों की उम्र 8 से 12 साल तक बताई जा रही है। आरोप के मुताबिक टीचर और चौकीदार पिछले करीब एक साल से लड़कियों के साथ दुष्कर्म कर रहे थे। दोनों आरोपी बच्चियों को मुंह खोलने पर उनके साथ मारपीट करते थे। गोपनीय तरीके से प्रशासन तक जब यह शिकायत पहुंची तो बच्चियों का बयान लेकर उनकी मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें चार बच्चियों के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने तुरंत टीचर और चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें