फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: पोस्ट ऑफिस में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी के नाम पर 2.74 लाख रुपये की ठगी, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 26 May 2025 09:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में पोस्ट ऑफिस में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपने परिवार को इस घटना की जानकारी दी और आरोपी से राशि वापस मांगी, लेकिन आरोपी ने रुपये नहीं लौटाए।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंडरिया थाना क्षेत्र में एक युवक से पोस्ट ऑफिस में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख 74 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया, जिसका ऑनलाइन सत्यापन करने पर ठगी का खुलासा हुआ। इसके बाद पीड़ित ने पंडरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीड़ित नंदलाल चंद्राकर (27) पुत्र जलेश चंद्राकर निवासी ग्राम किशुनगढ़ अप्रैल 2024 में रतनपुर गया था। वहां उसकी मुलाकात आरोपी पंकज टंडन, पिता नंदराम टंडन, निवासी ग्राम मलदा कला, तहसील जैजैपुर, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) से हुई। आरोपी ने नंदलाल को पोस्ट ऑफिस में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया और 21 जून 2024 से 22 जुलाई 2024 के बीच 2.74 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी ने एक नियुक्ति पत्र भी सौंपा, जो ऑनलाइन जांच में फर्जी निकला।

पीड़ित ने अपने परिवार को इस घटना की जानकारी दी और आरोपी से राशि वापस मांगी, लेकिन आरोपी ने रुपये नहीं लौटाए। इसके बाद नंदलाल ने पंडरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पंकज टंडन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें