फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में 17 जजों का ट्रांसफर: ओमप्रकाश बने हाईकोर्ट के नए रजिस्ट्रार, अजय संभालेंगे एनआईए कोर्ट की कमान

Fri, 03 Jul 2026 04:52 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

CG Judge Transfer News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी कर दिये गये हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Judge Transfer News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी कर दिये गये हैं। जारी आदेश के तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और हाईकोर्ट में पदस्थ कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश के तहत जगदलपुर में प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत को स्पेशल जज एनआईए कोर्ट जगदलपुर में पदस्थ किया गया है। सिद्धार्थ अग्रवाल द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदलपुर को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदलपुर, किरन कुमार जांगड़े को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलरामपुर-रामानुजगंज, विनय कुमार प्रधान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी पाक्सों रायपुर को रायपुर में ही एफटीसी कोर्ट में पदस्थ किया गया है। डमरूधर चौहान षष्ठम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रायपुर को दसम जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद रायपुर में ही पदस्थ किया गया है।

इस तरह बलौदाबाजार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी का तबादला हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार विजलेंस के पद में किया गया है। बलौदाबाजार के प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार वर्मा का छत्तीसगढ़ न्यायिक अकादमी बिलासपुर में एडिशनल डायरेक्टर के पद में तबादला किया गया। हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी के सचिव ओम प्रकाश जायसवाल को हाईकोर्ट में ही रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल के पद में पदस्थ किया गया है। रूपनारायण पात्रे द्बितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर को हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी हाईकोर्ट में सचिव के पद में पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन


वहीं  विनिता वारनेर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सूरजपुर को बलौदाबाजार में पदस्थ किया गया। सूरजपुर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश थामस एक्का को सूरजपुर में ही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद में पदस्थ किया गया है। रायपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को विशेष न्यायाधीश एस्ट्रोसिटी कोर्ट का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विशेष न्यायाधीश एनआईए को जगदलपुर संगीता नवीन तिवारी का बलौदाबाजार में प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलरामपुर-रामानुजगंज डॉ।मनोज कुमार प्रजापति का सारंगढ़ रायगढ़, अमित राठौर द्बितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सारंगढ़ का रायपुर, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार न्यायिक सुमित कपूर का रायपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ न्यायिक अकादमी के एडिशनल डायरेक्टर अमित कुमार कोहली को बलरामपुर-रामानुजगंज तबादला किया गया है। हाईकोर्ट के वेब साइड में तबादला आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें