फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: छत्तीसगढ़ में MBBS की 1530 सीटों को मिली मंजूरी, नए मेडिकल कॉलेजों से बढ़ सकती हैं सीटें

Fri, 03 Jul 2026 03:51 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षा से जुड़ी बड़ी राहत सामने आई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य के 11 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 1530 सीटों को मान्यता प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षा से जुड़ी बड़ी राहत सामने आई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य के 11 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 1530 सीटों को मान्यता प्रदान कर दी है। इनमें 10 सरकारी और एक निजी मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। इससे इस वर्ष मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में वर्तमान में एमबीबीएस की कुल 2330 सीटें हैं। हालांकि अभी चार निजी मेडिकल कॉलेजों की सीटों के नवीनीकरण (रिन्यूअल) का इंतजार है। साथ ही नए मेडिकल कॉलेजों और अतिरिक्त सीटों को मंजूरी मिलने पर इस वर्ष कुल सीटों में 150 से 300 तक की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा, कवर्धा और जांजगीर-चांपा में प्रस्तावित नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को पहली बार मान्यता मिलने की उम्मीद है। इन जिलों में आवश्यक अस्पताल और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होने के कारण इनके पक्ष में स्थिति मजबूत मानी जा रही है। वहीं कुनकुरी और मनेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य संस्थानों के उन्नयन का कार्य जारी होने से इन कॉलेजों को फिलहाल मंजूरी मिलने की संभावना कम बताई जा रही है।
विज्ञापन


एनएमसी ने जिन मेडिकल कॉलेजों की सीटों का नवीनीकरण किया है, उन्हें 45 दिनों के भीतर निरीक्षण के दौरान बताई गई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी होगी। कई सरकारी कॉलेजों में फैकल्टी और आधारभूत सुविधाओं की कमी की ओर भी आयोग ने ध्यान दिलाया है।

राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भी एमबीबीएस सीटें बढ़ने की संभावना बनी हुई है। कॉलेज प्रशासन ने सीट संख्या 230 से बढ़ाकर 250 करने का प्रस्ताव भेजा है। फिलहाल 230 सीटों को मंजूरी मिली है, जबकि अतिरिक्त 20 सीटों पर निर्णय जल्द आने की उम्मीद है।

इसके अलावा एक निजी मेडिकल कॉलेज ने भी अपनी सीटें 150 से बढ़ाकर 250 करने का प्रस्ताव रखा है। वहीं रायपुर में एक नए निजी मेडिकल कॉलेज के संचालन की तैयारी भी अंतिम चरण में है। हाल ही में एनएमसी की टीम ने संस्थान का निरीक्षण पूरा किया है और यदि मंजूरी मिलती है तो प्रदेश को 150 नई एमबीबीएस सीटों का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें